Let’s travel together.

शिवपुरी की ठकुरपुरा में रहने वाली महिला धन्ती टैंगर का ग्वालियर में सम्मान

0 136

– ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह वीरांगना सम्मान दिया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी की ठकुरपुरा में रहने वाली महिला और पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धन्ती टैंगर को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया है। ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह वीरांगना सम्मान दिया गया।

ग्वालियर के जीवायएमसी सभागार में आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह के दौरान शिवपुरी की धन्ती टैंगर को यह सम्मान दिया गया। समाज में कमजोर तबके की महिलाओं को मदद करने और समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए अच्छा काम करने पर यह सम्मान दिया गया है। इस मौके पर धन्ती टैंगर ने बताया कि यह उनके गुरु की प्रेरणा से संभव हुआ है। इसमें उनके पति रामबाबू ने काफी मदद की। धन्ती टैंगर पिछले 25 साल से 5000 महिलाओं की मदद कर चुकी हैं और उन्हें समाजसेवा के लिए संस्कार मंजरी की ओर से रविवार को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका सम्मान किया गया। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महापौर शोभा सिकरवार, विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, प्रजापति ब्रह्मा कुमारी की बहन आदर्श, संघ के प्रांत प्रचारक ओमप्रकाश सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811