मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू
छत्तीसगढ़ के बस्तर और दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान
बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है।
पहली बार सभी मतदाताओं को अमिट स्याही लगाई गई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।
मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू
वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान दलों के वापस लौटने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सुकमा जिले में अब तक 20 दल चुनाव संपन्न कराकर सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। इनमें से अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों से पांच दलों को हेलीकाप्टर के जरिए लाया गया है। सभी एक-एक कर मतदान समाग्रियों को स्टांग रूम में जमा कर रहे हैं।
20 सीटों पर पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग ने शाम पांच तक हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले भानुप्रतापपुर सीट पर हुई है। यहां 79.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर सीट में हुई है। यहां मतदान का प्रतिशत 40.98 रहा।
पंडरिया – 71.06
कवर्धा- 72.89
खैरागढ़- 76.31
डोंगरगढ़- 77.40
राजनांदगांव- 74.00
डोंगरगांव- 76.80
खुज्जी- 72.01
मोहला-मानपुर- 76.00
अंतागढ़ – 70.72
भानुप्रतापुर- 79.10
कांकेर- 76.13
केशकाल- 74.49
कोंडागांव- 76.29
नारायणपुर- 63.88
बस्तर- 71.39
जगदलपुर- 75.00
चित्रकोट- 70.36
दंतेवाड़ा- 62.55
बीजापुर- 40.98
कोंटा- 50.12
जवानों ने बरामद किया आइईडी
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में थाना अरनपुर के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने दो प्रेशर आइईडी बरामद किया है। सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की सी कंपनी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने आइईडी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी व मतदान दलों केा नुकसान पहुंचाने की नियत से इसे प्लांट किया था। फिलहाल जवानों बम को निष्क्रिय कर दिया।
मंतूराम पवार व रुपसिंह पोटाई को नक्सलियों ने दी धमकी
कांकेर में नक्सलियों मतदान खत्म होते ही पर्चा फेंककर कांग्रेस प्रत्याशी रुपसिंह पोटाई और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मंतूराम पवार को धमकी दी है। नक्सलियों ने मंतूराम पवार पर 30 करोड़ गबन करने का आरोप लगाते हुए जनअदालत में सजा सुनाने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने यह पर्चे बांदे मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे 25 पर फेंके हैं। यह सड़क उलिया माड़पखांजुर को बांदे पखांजुर मार्ग से जोड़ती है। नक्सलियों ने पर्चे पर दोनों नेताओं को जन अदालत पर आने का फरमान जारी किया
सुकमा में पोलिंग पार्टी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर मतदान दोपहर तीन बजे खत्म हो गया। इसी बीच सुकमा जिले के मिनपा के पास से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मिनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगलों में तैनात थे। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग 20 मिनट तक मुठभेड़ चली।
शादी से पहले मतदान करने पहुंचा दुल्हा
छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसका उदाहरण डोंगरगढ़ में देखने को मिला। यहां मतदान केंद्र क्रमांक 140 पर सरदार अमृत सिंह शादीशुदा जोड़े में दुल्हा बनकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मताधिकार का उपयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान के बाद सरदार अमृत सिंह ने लोगों से वोट की अपील की। पहले मतदान, फिर विवाह का संदेश देकर अपने मतदान के कर्तव्य के प्रति उनके और परिवार की जागरूकता सराहनीय रही।
छत्तीसगढ़ में इन 10 सीटों पर तीन बजे मतदान खत्म
छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर मतदान तीन बजे खत्म हो गया। प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। बतादें कि चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित इन अति संवेदनशील दस सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया था। जिन 10 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है, उसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा सीट शामिल है।
मतदान के दौरान कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनाव कराने गए बीएसएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ बांदे थाना क्षेत्र के माड़पखांजूर और उलिया के जंगल में हुई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधा घंटे तक मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से AK47 बरामद किए गए हैं। इलाके में खोज अभियान जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना
चित्रकोट से कांग्रेस उम्मीदवार बैज ने पत्नी और मांग संग किया मतदान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और चित्रकोट के प्रत्याशी दीपक बैज ने चित्रकोट के गढ़िया पोलिंग बूथ में मतदान किया। बैज के साथ उनकी अपनी मां और पत्नी भी मौजूद थीं। वोट डालने के बाद दीपक बैज उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, यह मतदान ऐतिहासिक होगा। यह मतदान बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा।