Let’s travel together.

संगीतधानी ग्वालियर-मुम्बई के बीच एयरबस सेवा शुरू,केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया ने किया वर्चुअल शुभारंभ

0 142

 

ग्वालियर। ग्वालियर एवं देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के बीच मंगलवार से इंडिगो एयरलायंस की नॉनस्टॉप एयर बस सेवा शुरू हुई। ग्वालियर से मुम्बई और मुम्बई से ग्वालियर के बीच हफ्ते में चार दिन एयर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह एयरबस मुम्बई से दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे ग्वालियर पहुँचेगी एवं ग्वालियर से दोपहर 2.45 बजे रवाना होकर सायंकाल 4.45 बजे मुम्बई पहुँचेगी। केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल हरी झण्डी दिखाकर एयरबस सेवा का शुभारंभ किया। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल परिसर महाराजपुरा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी तरह मुम्बई विमानतल पर पर सांसद गोपाल शेट्टी व अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन सभी कार्यक्रमों में भारतीय विमान प्राधिकरण एवं इंडिगो एयरलायंस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस आयोजन में महाराष्ट्र के सांसद अरविंद सावंत तथा प्रदेश के लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी भी वर्चुअल रूप से जुड़ीं।


केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि जहाँ एयरपोर्ट खुलता है वहाँ विकास और प्रगति के द्वार स्वत: ही खुल जाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई और सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के बीच यह एयरबस सेवा शुरू की गई है। इससे ग्वालियर में विकास व प्रगति की श्रृंखला और तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा यह एयरबस सेवा हर हफ्ते मंगलवार, बुधवार, गुरूवार व शनिवार को उपलब्ध रहेगी। ग्वालियर से मुम्बई के लिये पहले से ही स्पाइस जेट की वायु सेवा हफ्ते में दो दिन उपलब्ध है। इस प्रकार अब सप्ताह में 6 दिन ग्वालियर से मुम्बई के लिये वायुसेवा उपलब्ध हो गई है।


केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारे अपने श्री सिंधिया के नेतृत्व में नागर विमानन विभाग द्वारा देश भर में हवाई सेवाओं का विस्तार एवं हवाई अड्डों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। मुम्बई व ग्वालियर के बीच एयर बस सेवा शुरू होने से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। जाहिर है ग्वालियर की तेजी से आर्थिक प्रगति हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811