Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न

0 13

– वैश्य महासम्मेलन ने किया मेधावी प्रतिभाओं का अभिनन्दन

– शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के मेधावी छात्र – छात्राओं को किया सम्मानित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश संभाग शिवपुरी के तत्वावधान में संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 23 अगस्त को होटल शगुन वाटिका में किया गया। समारोह में शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के पदाधिकारी एवं सभी तहसीलों के अध्यक्ष प्रभारी सहित वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ यूपीएससी, पीएससी, नीट, आईआईटी, खेल सहित विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली प्रतिभाओं का शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक श्री देवेन्द्र जी जैन, समारोह गौरव श्री संदेश जी जैन जबलपुर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अति विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार गुप्ता जी प्रिंस प्रदेश संगठन सह महामंत्री, प्रदेश महामंत्री श्री भरत अग्रवाल जी एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा सहित समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत गीत सिद्धि – राहुल सीमा पल्लीवाल ने गाया।

संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा ने स्वागत भाषण में कहा कि वैश्य महासम्मेलन समाज के सकारात्मक सरोकारों से जुड़कर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का काम लगातार कर रहा है। प्रतिभाओं का सम्मान समाज और राष्ट्र के विकास की आधार शिला है।

प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने संगठन की प्रस्तावना और कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार रहेंगे। एक दूसरे की चिंता करेंगे, हर संभव मदद के लिए आगे खड़े रहेंगे तब हम सबसे मजबूत समाज होंगे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा, राजनीतिक क्षेत्र में वैश्य वर्ग पहले से कमजोर हुआ है संगठन को इस पर चिंतन करना होगा। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि समाज के संगठन चाहें तो मजबूती फिर से नहीं उभर सकती। कलयुग में संघ यानी संगठन में ही शक्ति है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने का क्रम बेहतर पहल है। इसे लगातार जारी रखना चाहिए।

समारोह गौरव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदेश जैन जबलपुर ने कहा कि कोई संगठन तब मजबूत बनता है जब हम पूरे प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टिकोण से मजबूत हों। यही वजह है कि हम प्रदेश के सभी जिलों में मजबूत हैं। तहसील स्तर के साथ अब हम गांव तक पहुंच रहे हैं। सब मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं तब संगठन और मजबूत होगा।

प्रदेश संगठन सह महामंत्री राजकुमार गुप्ता प्रिंस ने कहा कि संगठन की महत्वता तब समझ आती है जब व्यक्ति परेशानी में हो। हमारे संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर जिले में इतनी सजगता से काम कर रहे हैं कि यदि किसी वैश्य वर्ग के साथ कोई घटना हो जाए या बुरे वक्त में जरूरत आ जाए तो दूसरी जगह से भी उनकी मदद हो जाती है।

समाज के सभी घटकों के अध्यक्षों का सम्मान 

वैश्य समाज की एक सैंकड़ा क्लास से अधिक प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया।समारोह का विशेष आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर ‘ पर देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव बांझल जी ने किया।आभार प्रदर्शन संस्था के जिला अध्यक्ष सिंघई अजीत जैन धोलागढ़ वालों ने किया।विद्यार्थियों अभिभावकों और शिक्षाविदों की मौजूदगी से पूरा आयोजन उत्साह और प्रेरणा का केंद्र बन गया।

समारोह में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदेश जी जैन, प्रदेश संगठन सह महामंत्री राजकुमार गुप्ता प्रिंस, प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, महिला संभाग प्रभारी डॉ रश्मि गुप्ता, महिला संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे, युवा संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, संभागीय उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, रमेश चंद्र अग्रवाल अपना घर, रंजीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष सिंघई अजीत जैन, युवा जिलाध्यक्ष लवलेश जैन चीनू, महिला जिलाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरूण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौ. अतुल कुमार जैन तम्बाकू वाले, राजेश जैन राजू प्रेम स्वीट्स, महामंत्री कमलेश बंसल, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष संतोष जैन, राजेन्द्र जैन, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव जैन, महिला नगर अध्यक्ष शीला मित्तल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल, तरुणा नीखरा, मयूरी गोयल, दीपा बंसल, गुना एवं अशोकनगर के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष प्रभारी, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत सभी ने स्वरूचि भोज का आंनद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811