Let’s travel together.

रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश

0 37

– जेल में राखी पर 10 मिनट की मुलाकात, पहचान पत्र अनिवार्य, मोबाइल-पर्स पर प्रतिबंध

– बंदियों से मुलाकात सुबह 9 से दोपहर 2.30 बजे तक, 250 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

रक्षाबंधन के अवसर पर सर्किल जेल शिवपुरी में निरुद्ध बंदियों से 28 अगस्त को खुली मुलाकात होगी। इसके सफल एवं सुचारू संचालन के लिए उपजेल अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार पुरुष बंदियों से मुलाकात और राखी बांधने के लिए उनके परिवार की केवल महिला सदस्यों तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मुलाकात का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बंदी से मुलाकात की अधिकतम समय-सीमा 10 मिनट तय की गई है। समय पूर्ण होने पर परिजनों को स्वतः प्रस्थान करना होगा। परिजनों को पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड में से कोई एक शासकीय पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। एक ही बंदी से बार-बार मुलाकात नहीं कराई जाएगी, इसलिए परिजनों को समूह में एक बार में ही मुलाकात करने की सलाह दी गई है।

निर्देशों के अनुसार पर्स, मोबाइल, नकदी आदि कीमती सामान बाहर रखकर ही प्रवेश करना होगा। सामग्री खोने या गुम होने पर जेल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। पूजा की थाली जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल आदि रहेगा, जबकि साधारण राखी परिजन स्वयं ला सकेंगे। मुलाकात के दौरान केवल 250 ग्राम तक मिठाई, गजक, सोनपापड़ी अंदर ले जाने की अनुमति होगी। बना हुआ भोजन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। महिला बंदियों द्वारा निर्मित राखियां जेल कैंटीन से खरीदी जा सकेंगी।

उपजेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि बंदियों को नकद रुपए देना सख्त मना है, ऐसा करने पर मुलाकात प्रतिबंधित कर दी जाएगी और बंदी के विरुद्ध जेल अपराध दर्ज किया जाएगा। उन्होंने तलाशी में सहयोग करने और विवाद न करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811