Let’s travel together.

शिवपुरी के कंप्यूटर इंजीनियर ने उगाई शिमला मिर्च, 20 लाख कमाने का टारगेट

0 128

परंपरागत खेती से हटकर नए उत्पादन पर शिवपुरी के किसानों का जोर

– नए तरीके अपनाकर अपनी आय बढ़ाने में जुटे शिवपुरी के किसान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के किसान इस समय परंपरागत खेती से हटकर अपने खेतों में नए उत्पादन पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के ठर्रा- ठरी के एक किसान और कंप्यूटर इंजीनियर हर्षवर्धन मजेजी ने इस बार 5 बीघा जमीन में नया प्रयोग करते हुए यहां पर शिमला मिर्च उगाई है। इस शिमला मिर्च के जरिए किसान हर्षवर्धन सिंह ने 20 लाख रुपए कमाने का लक्ष्य इस सीजन में रखा है। अभी तक वह अपने खेत से लगभग 100 क्विंटल शिमला मिर्च निकाल चुके हैं और आने वाले समय में मौसम अनुकूल रहा तो शिमला मिर्च का अच्छा उत्पादन होगा । जिससे उन्होंने 20 लाख रुपए कमाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में यह शिमला मिर्च बाजार में 40 से 50 रुपए किलो बिक रही है।


शिवपुरी में परंपरागत खेती के तौर पर वैसे गेहूं, चना, मूंगफली व सोयाबीन की फसलें ज्यादातर किसान करते हैं लेकिन अब किसान अलग हटकर अपनी आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रहा है इसलिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। परंपरागत खेती से हटकर के शिवपुरी के किसान हर्षवर्धन मजेजी ने भी 5 बीघा में उन्होंने शिमला मिर्च उगाई है और शिमला मिर्च में ड्रिप- एरिगेशन पद्धति से करके अब 20 लाख रुपए कमाने का लक्ष्य रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811