Let’s travel together.

उदयपुरा केतोंघान नर्मदा घाट पर नदी में डूबे दो दोस्त , अभी भी लापता, 22 घंटे बीत चुके

0 204

रायसेन। एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन से युवको की तलाश की जा रही है।यह युवक विदिशा से छीदं धाम मंदिर बरेली दर्शन करने के बाद केतोघान स्थित नर्मदानदी के घाट में अपने दो और दोस्तो के साथ स्नान करने पहुंचे थे।
घटना स्थल पर एसडीओपी राजीव जांगले एवं थाना प्रभारी एमएस भाटी सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर मौजूदहैं।


बताया जा रहा है कि विदिशा के पांच युवक रविवार सुबह छीं धाम में दर्शन के लिए कार से निकले। वे कल दोपहर 12.15 बजे नर्मदा के केतोघान घाट पर नहाने के लिए रुक गए। नहाते समय एक युवक नदी की गहराई में चल गया, वहां मौजूद लोगों ने आवाज लगाक रोकने का प्रयास भी किया। गहराई में गए युवक राजकुमार को बचाने के लिए उसके दोस्त अंशुल नेमा और चेतन राजपूत भी पीछे चले गए। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों युवक डूबने लगे त स्थानीय लोगों ने अंशुल को तो बच लिया, लेकिन चेतन और राजकुमार डूब गए। जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह, थान प्रभारी एमएल भाटी, सरपंच सुधा राकेश पालीवाल सहित होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंच गए थे। होमगार्ड जवानों ने वहां इंजन वोट, कांटे और जाल डालकर युवकों की तलाश के लिए देर शाम तक रेस्क्यू चलाया। केतोघान घाट से रेत निकालने का काम भी किया जाता है इससे जगह-जगह गड्ढे भी बन जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला अस्पताल में एक 16 वर्षीय नाबालिग के प्रसव के दौरान करीब सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811