Let’s travel together.

कोरोना के कारण दो साल बाद हुआ बाल मेला, बच्चों ने दिखाया उत्साह

0 112

केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर हुआ बाल मेले का आयोजन

– बच्चों ने बनाए विभिन्न प्रकार के व्यंजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में बाल दिवस के मौके पर केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टॉल लगा यहां विभिन्न सामग्रियों का विक्रय किया।
कोरोना काल के कारण पिछले 2 साल से विभिन्न विद्यालय में बाल दिवस पर कोई बड़े कार्यक्रम नहीं हो रहे थे लेकिन अब कोरोना कम होने के बाद इस बार बाल मेला लगा। बाल मेले में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय में इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम भी रखे गए।


इस बाल मेले का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय बाल प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष आइटीबीपी अधिकारी मनोज सचान ने किया। श्री सचान ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811