Let’s travel together.

‘मिस्टर इंडिया’ फेम पीटर का निधन

131

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानी मानी हस्ती पीटर का आज निधन हो गया है। पीटर के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पीटर को बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से पहचान मिली थी। उन्होंने इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स कोऑर्डिनेटर के तौर पर बेहतरीन काम किया था। पीटर ने ‘मिस्टर इंडिया’ के अलावा कई फिल्मों में सिनेमेटोग्राफर के तौर पर अपनी कला का दमदार प्रदर्शन किया है।फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के अलावा पीटर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अजूबा’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पीटर के पिता भी इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। पीटर ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता भले ही इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे, लेकिन वह उनके साथ बचपन में कभी फिल्म के सेट पर नहीं गए थे। जब उन्हें नौकरी की तलाश थी, तब वह चेंबूर में होमी वाडिया के बसंत स्टूडियो में शामिल हो गए थे। वहां उन्होंने बहुत कुछ सीखा। यही से उन्होंने कैमरा लगाना भी सीखा था।पीटर ने सिनेमेटोग्राफी लाइन में अपना करियर बनाने के बारे में भी इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, ‘मेरे पिता फोटोग्राफी के शौकीन थे।

मैंने उनके शौक को साझा किया और अपनी जवानी में शुरू से ही फोटोग्राफी का आनंद लिया। मेरे पास एक छोटा सा ब्राउनी कैमरा था और मैं ढेर सारी तस्वीरें खींचता था। यह बसंत स्टूडियो में काम करने के दौरान हुआ था, फिल्में बन रही थीं। मैं भी फिल्मों के प्रति आकर्षित हो गया।फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में पीटर ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया है। आज वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। जिस लगन के साथ उन्होंने उस दौर में काम किया था, शायद ही वह लगन आज के सिनेमेटोग्राफर में देखने को मिले।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811