Let’s travel together.

उदयपुरा केतोंघान नर्मदा घाट पर नदी में डूबे दो दोस्त , अभी भी लापता, 22 घंटे बीत चुके

0 203

रायसेन। एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन से युवको की तलाश की जा रही है।यह युवक विदिशा से छीदं धाम मंदिर बरेली दर्शन करने के बाद केतोघान स्थित नर्मदानदी के घाट में अपने दो और दोस्तो के साथ स्नान करने पहुंचे थे।
घटना स्थल पर एसडीओपी राजीव जांगले एवं थाना प्रभारी एमएस भाटी सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर मौजूदहैं।


बताया जा रहा है कि विदिशा के पांच युवक रविवार सुबह छीं धाम में दर्शन के लिए कार से निकले। वे कल दोपहर 12.15 बजे नर्मदा के केतोघान घाट पर नहाने के लिए रुक गए। नहाते समय एक युवक नदी की गहराई में चल गया, वहां मौजूद लोगों ने आवाज लगाक रोकने का प्रयास भी किया। गहराई में गए युवक राजकुमार को बचाने के लिए उसके दोस्त अंशुल नेमा और चेतन राजपूत भी पीछे चले गए। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों युवक डूबने लगे त स्थानीय लोगों ने अंशुल को तो बच लिया, लेकिन चेतन और राजकुमार डूब गए। जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह, थान प्रभारी एमएल भाटी, सरपंच सुधा राकेश पालीवाल सहित होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंच गए थे। होमगार्ड जवानों ने वहां इंजन वोट, कांटे और जाल डालकर युवकों की तलाश के लिए देर शाम तक रेस्क्यू चलाया। केतोघान घाट से रेत निकालने का काम भी किया जाता है इससे जगह-जगह गड्ढे भी बन जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811