Let’s travel together.

22 प्रशिक्षु महिला सुरक्षा गार्ड की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

0 206

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं समर्थ संस्था द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की निर्भया योजनान्तर्गत महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में पर्यटन स्थल पर महिला उद्यमी को बढ़ावा देने हेतु उनका कौशल विकास,बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देना,पर्यटन स्थलों एवं निकटस्थ क्षेत्रों में स्थानीय निकायों द्वारा आधारभूत सुविधाओं का उन्नयन जागरूकता व संवेदीकरण गतिविधियां आदि शामिल है।महिलाओं और लड़कियों को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य रूप से सिक्युरिटी गार्ड,टूरिस्ट गाईड,पेट्रोल पंप पर काम करने, ई रिक्शा की ट्रेनिंग, कुकिंग, बेक आफिस, कंप्यूटर आपरेटर, चाय नाश्ते की दुकान आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।परियोजना की गतिविधियों के क्रम में 22 महिलाओं तथा लड़कियों को 19 अक्टूबर से सांची में सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसके अंतर्गत शनिवार को 1किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्याभूषण पांडे ब्लॉक परियोजना समन्वयक आजीविका मिशन द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू की गई। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल ठाकुर, द्वितीय स्थान आरती अहिरवार,तृतीय स्थान मोनिका ठाकुर रहे जिन्हे अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान किए गए।कार्यक्रम में कैप्टन मुश्ताक़ खान ट्रेनर,हेमंत भारद्वाज परियोजना समन्वयक, सरोज कुशवाह,अंजली शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811