पुलिस ने दिए कार्रवाई के संकेत
-युवक ने पुलिस पर ही बाइक चोरी के लगा दिए आरोप, जबकि पिता बोले बाइक मेरे पास झूठी की है बेटे ने शिकायत
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए चलाई जा रही सीएम हेल्पलाइन का कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। इन दिनों जिले भर के अधिकारियों पर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का जहां समाधान कर उसे बंद करने का दबाव है, तो कई झूठी शिकायतें भी अधिकारियों को ज़्यादा ही परेशान कर रही है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जबकि शिकायतें झूठी पाई जाती है और शिकायतकर्ता उन्हें बंद भी नहीं करते है। लेकिन हाल ही में ताजा मामला सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी के कुल्हाड़िया गांव से आया है जहां रामबाबू पिता महाराज सिंह ने शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल ग्राम नरखेड़ा में छोड़कर एक युवक को चाबी दे दी। वहीं उक्त मोटरसाइकिल को उसके पिता महाराज सिंह घर ले आए। छोटे बेटे श्याम बाबू द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी गई कि सलामतपुर थाने की दीवानगंज चौकी पुलिसकर्मी उनकी मोटरसाइकिल ले गए हैं। जब मामला सामने आया तो पुलिस भी चौक गई। ऐसी कोई मोटरसाइकिल दीवानगंज पुलिस चौकी में नहीं लाई थी। जब इस मामले की तस्दीक की गई तो नतीजा चौकाने वाला था। दरअसल राम बाबू और श्याम बाबू के पिता महाराज सिंह ने बताया कि बड़ा बेटा मोटरसाइकिल नशे की हालत में ग्राम नरखेड़ा छोड़कर आ गया था। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वहां से वह खुद मोटरसाइकिल लेकर घर आ गए। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे ने नशे की हालत में सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत की है। अब सवाल उठता है कि जरूरतमंदों के लिए सीएम हेल्पलाइन में ऐसी महत्वकांक्षी योजना सरकार ने चलाई है। ताकि लंबित मामलों का निराकरण हो सके। कुछ लोगों द्वारा झूठी शिकायत करके सीएम हेल्पलाइन पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने महाराज सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने झूटी शिकायत दर्ज कराने को लेकर युवक पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।