Let’s travel together.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चों ने लगाई दौड़, राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की ली शपथ

0 144

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सलामतपुर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।देश के पहले गृहमंत्री स्व.सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर सुनारी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों की दौड़ आयोजित की गई। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा भोपाल विदिशा रोड के मुख्यमार्गों से होती हुई रैली भी निकाली गई। थाना सलामतपुर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुनारी हायर सेकेंड्री स्कूल में खेल आयोजित कराकर, रैली निकालकर, सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, नशा मुक्ति, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट वेल्ट, यातायात नियमों का पालन करने सहित बच्चों और नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने अपने देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ ली। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, एएसआई दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रशांत परमार, जीतेन्द्र वर्मा, शशांक दीक्षित, हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल सरोजनी चौहान एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811