Let’s travel together.

उप निरीक्षक स्व.मदन दुबे की शहादत को किया याद

0 189

झंडा दिवस के अवसर पर पी जी कॉलेज में हुई श्रद्धांजलि सभा

राष्ट्र भक्ति,स्वस्थ और शिक्षित समाज के निर्माण में छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं:आलोक तिरपुडे

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह:स्थानीय पी जी कॉलेज में कोतवाली पुलिस द्वारा झंडा दिवस के अवसर पर उप निरीक्षक स्वर्गीय मदन दुबे पिता महादेव प्रसाद दुबे निवासी सिविल वार्ड 03 दमोह की शहादत पर पुलिस एवं कॉलेज स्टाफ द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए। सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे ने स्व मदन दुबे की शहादत को याद करते हुए बताया कि करीब बीस साल पहले सागर जिले के पद्माकर चौकी के अंतर्गत एक मामले की तफ्तीश के दौरान घटनास्थान उन्हें बंदूक की गोली से जख्मी किया गया और वे मौके पर ही शहीद हुए, झंडा दिवस के दिन उनकी शहादत को याद किया जाता है चूंकि उनकी शिक्षा इसी कॉलेज से हुई थी,इसलिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी यहां किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को राष्ट्र भक्ति,स्वस्थ और शिक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और अच्छे नागरिक बनने के प्रोत्साहन के साथ छात्रों के प्रश्नों का जवाब देते हुए पुलिस हेल्प लाइन नंबर और स्वयं का मोबाइल नंबर भी साझा करते हुए कहा कि जीवन बहुमूल्य है अतः सावधानी और उचित सलाह के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अनिल यादव, डॉ जितेंद्र चौधरी,धीरज जॉनसन,प्रह्लाद सिंह,प्रबल सोनी,रामा, पुलिस स्टाफ सहित छात्रों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811