मेष राशि – सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दिन की शुरुआत में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा. करियर के मामले में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी.
वृष राशि –आप थकान महसूस कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी. संबंधों में सुधार होगा. दिनचर्या में बदलाव होने से सेहत पर असर पड़ सकता है.
मिथुन राशि – आपको घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए. खानपान में तली-भुनी चीजों से परहेज करें. दिन के दूसरे पहर में कोई शुभ समाचार मिलेगा. ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की संभावना है.
कर्क राशि- किसी पुराने मित्र पद भेट हो सकती है. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे. रोजगार का प्रयास करें लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.
सिंह राशि – विदेश से जुड़े किसी काम के लिए प्रयासरत है तो आज इसमें सफलता मिलने की संभावना है. जीवन साथी से मतभेद होने से मानसिक तनाव बना रहेगा. संतान पक्ष से तनाव हो सकता है.
कन्या राशि –पड़ोस के बाद विवाद से बचना चाहिए रिश्तो में एक नई शुरुआत हो सकती है नया वाहन, जमीन या मकान लेने की संभावना है व्यापार से जुड़ी किसी नई योजना पर कम कर सकते हैं.
तुला राशि – आप खुद को पहले से ज्यादा फिट महसूस करेंगे. सोने चांदी में निवेश कर सकते हैं. दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगी. राजनीति में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे.
वृश्चिक राशि – केरियर से जुड़े फैसले लेने में सावधानी बरतनी होगी. नए वाहन लेने के लिए योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
धनु राशि – कोई जरूरी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर ले. संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है. व्यावसायिक योजनाओ से लाभ मिलेगा. अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से शेयर ना करें.
मकर राशि – कानूनी मामलों में जल्दी बाजी करने से बचें. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग कोई नया कार्य कर सकते हैं. आपको अपनी बातें दूसरों से बताने से बचना होगा. आय और व्यय संतुलन बनाना होगा.
कुंभ रशि- राशि भाग्य का साथ मिलता हुआ दिख रहा है. किसी दूसरे की बात से आहत हो सकते हैं. व्यापार और नौकरी पेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी. कोई भी कार्य करने से पहले परिवार की सलाह लें.
मीन राशि – भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में सफलता मिलेगी. आपको किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. शाम के समय घर से बाहर निलकते समय सावधानी बरतें.