Let’s travel together.

6 महीने तक मस्जिद का हाफिज नाबालिग का करता रहा रेप, गर्भपात की खिलाई गोली तो खुली दरिंदगी की पोल

0 87

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नाबालिग के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. आरोपी ने पहले नाबालिग को बहला-फुसला कर अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद लगातार कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जब नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लगी तो उन्होंने अपनी बेटी को ही धमकाया. इस घटना में नौबस्ता के पास एक मस्जिद में रहने वाले हाफिज सोनू का नाम सामने आया है.

आरोपी हाफिज ने प्रेग्नेंट नाबालिग का गर्भपात कराने के लिए ईद के दिन गोलियां खिला दी थी. इसके चलते जब नाबालिग की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. तब जाकर परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हाफिज सोनू के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

पॉस्को समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस पूरे मामले में नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पांडे ने बताया कि हाफिज सोनू को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को और पीड़िता के परिवार को जान से मार देने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. नाबालिग का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. गर्भपात की दवा भारी मात्रा में खिलाए जाने से नाबालिग को ओवर ब्लीडिंग होने लगी थी.

6 महीने तक नाबालिग का करता रहा शारीरिक शोषण

नौबस्ता में मस्जिद के सामने रहने वाले परिवार की पीड़िता की मां ने बताया कि वह मस्जिद के करीब रहते हैं. उसके पति मजदूरी का काम करते हैं. उसके पांच बेटे और दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी 14 साल की है. हाफिज सोनू बेटी को खाने-पीने की चीजे देकर अपने पास बुलाता था. नाबालिग पीड़िता ने मां को बताया कि सोनू उसका पिछले 6 महीने से शारीरिक शोषण कर रहा था. ईद से कुछ दिन पहले उसकी बेटी की जब तबीयत बिगड़ी तब उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी परिजनों को मिली.

ईद के दिन खिलाई गर्भपात की दवा

इसके बाद मासूम ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. इस पर जब परिवार ने हाफिज सोनू से बात करी तो उसने उल्टा ही परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे डाली. इसके बाद से डरा-सहमा पीड़िता का परिवार इधर-उधर भटकता रहा. इसी दौरान ईद पर हाफिज ने नाबालिग लड़की बुलाकर खाने में गर्भपात की दवा खिला दी. इससे उसे घर आने के बाद ओवर ब्लीडिंग होने लगी और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811