– केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने सरदार पटेल को याद किया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन को केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने एकता दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरदार पटेल के छायाचित्र पर प्रभारी प्राचार्य एमएम मिश्र एवं शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण से किया गया । विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आर के पांडे ने छात्रों एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। सरदार पटेल के जीवन पर सामाजिक विषय के शिक्षक शिव चरण केवट ने विस्तृत प्रकाश डाला।
प्रभारी प्राचार्य श्री मिश्र ने सरदार पटेल को याद करते जब कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात छोटी-छोटी रियासतों का भारत में विलय करा कर सरदार पटेल ने एक सुदृढ़ भारत की आधारशिला रखी जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है । सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पकार के रूप में सदा याद किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी श्रीमती मधु गुप्ता ने किया
विद्यालय द्वारा एकता रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया राष्ट्रीयता से ओत -प्रोत नारों के साथ भारत माता की जयघोष करते विद्यार्थी विद्यालय के मुख्य द्वार से होते हुए काली माता मंदिर, झांसी तिराहा के रास्ते विद्यालय में प्रवेश किए। रैली में विद्यार्थियों नेतृत्व एम एम मिश्र, इरफान अहमद अंसारी, शिवचरण केवट, मनोहर सिंह कुशवाहा श्री मती ज्योति कुमारी ,सत्यम शर्मा नीलू जैन एवं शिवंगी पाठक आदि कर रहे थे।