Let’s travel together.

क्षय रोग उन्मूलन के प्रति जागरूक रहें:विधायक

0 257

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे टीबी मुक्त मध्य प्रदेश महाअभियान (10 अक्टूबर से 31दिसंबर 2022 तक) का शुभारंभ टीबी यूनिट हटा में जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र डाइट में विधायक पी एल तंतुवाय के कर कमलों द्वारा किया गया।


विधायक तंतुवाय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के लक्ष्य, 2025 तक क्षय रोग के उन्मूलन, के प्रति समाज में जागरुकता के साथ साथ टीबी मरीजो को पोषक आहार लेने के लिए भी कहा। जिला क्षय अधिकारी डॉ गौरव जैन द्वारा उपस्थित जन समुदाय को टीबी मुक्त मध्यप्रदेश महा अभियान की आवश्यकता के तारतम्य में जानकारी देते हुए बताया कि टीबी की बीमारी के लक्षण 2 सप्ताह से अधिक खांसी आना,भूख न लगना, वजन कम होना, शाम के समय हल्का बुखार आना, सीने में दर्द होना, कफ में खून आना भी है जांच एवम उपचार के प्रति सजग रहे। सीबीएमओ डॉ आरपी कोरी के द्वारा नि-क्षय पोषण योजना के विषय में बताया की इस योजना का उद्देश्य क्षय रोगियों को पोषण सहायता हेतु राशि उपलब्ध कराना है जिससे पोषण युक्त आहार ले सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे नि-क्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत नि-क्षय मित्र विधायक पीएल तंतुवाय के द्वारा क्षय रोगियों को पोषण आहार किट प्रदान की, साथ ही क्षय रोग के उन्मूलन हेतु उपस्थित जनसमुदाय को शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम में विधायक बीएल तंतुवाय, भूषण पटेल, चेतन अग्रवाल, नितिन असाटी, हरिशंकर साहू, नरेंद्र सिंह ठाकुर, सीताराम अहिरवाल सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे, आभार बीपीएम विक्रम मेहदेले के द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811