रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
भाजपा मंडल नगर मंडीदीप की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक होटल सिल्क में आयोजित की गई। बैठक में भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में जिला प्रभारी भाजपा सुश्री राजो मालवीय सहित मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रखने तथा भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडीदीप के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।