Let’s travel together.

जापान से आए प्रतिनिधि मंडल ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं से की चर्चा

0 252

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद के ग्राम ढकना चपना में गुरुवार को संगत संस्था के द्वारा जापान आए से आए प्रतिनिधि मंडल ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान जापान से आए कस्तूरा सान, जॉनसन एंड जॉनसन से सचिन सुलियन, संगत संस्था गोवा के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉक्टर रविंद्र अग्रवाल, संगत संस्था भोपाल से डायरेक्टर ऑफ प्रोजेक्ट दीपक तुगनावत, एम पावर परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहित सूद एवं साइकोलॉजिस्ट जिज्ञासा प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र एवं गर्भवती माताओं धात्री माताओं आंगनबाड़ी की योजनाओं का लाभ ले रहे बच्चों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जापान से पधारे प्रतिनिधिमंडल का ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जापान से विशेष रूप से पधारी कस्तूरा सान जी ने संगत संस्था द्वारा किए गए कार्यों की भरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही ग्राम वासियों को संगत संस्था द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर डॉ रविन्द्र अग्रवाल ने भी पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं उपस्थित ग्रामीण जनों से विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने साथ-साथ अवसाद एवं डिप्रेशन पर किस तरह से चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इन विषयों पर विस्तार से बात की। समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर जापान से पधारे डेलिगेशन का भव्य स्वागत किया और स्वागत के उपरांत आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण भी किया गया एक वॉलिंटियर ट्रेनिंग सांची गेटवे ऑफ रिट्रीट में आयोजित की गई। विकासखंड सांची के विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए वॉलिंटियर्स को साइकोलॉजिस्ट जिज्ञासा द्वारा विस्तार से समझाया गया।जापान से पधारे प्रतिनिधिमंडल को मोमेंटो संगत संस्था द्वारा भेंट किए गए। संगत संस्था से प्रशांत शर्मा, गौरी शंकर द्विवेदी, बृजेश पाराशर, बालकृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र कुशवाहा एवं ग्रामीण जन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आशा सुपरवाइजर आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811