Let’s travel together.

ग्रामीण विकास में एक ओर कदम बढ़ाया गोदावरी इस्पात ने,अब मोहदी के खेल मैदान में बनाएंगे प्रतीक्षालय

0 211

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

ग्रामीणो की समस्याओं के निदान व ग्रामीण विकास में हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड निरंतर अपना योगदान दे रही है अब कंपनी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए मोहदी के खेल मैदान में प्रतीक्षालय भवन का निर्माण भी करेगी इसके लिए गुरुवार को भूमिपूजन भी किया गया।
गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा द्वारा सीएसआर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहदी वार्ड क्र. 1में खेल मैदान में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया जाना है जिसका आज भूमि पूजन ग्राम पंचायत मोहदी के जनप्रतिनिधियों एवं गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड के अधिकारियो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

ग्राम पंचायत के सरपंच श्री श्रीराम साहू ने बताया कि गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड आसपास के क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए जाना जाता है। और यह कार्य भी समाज के कल्याण में सहायक है। खेल मैदान में प्रतीक्षालय के निर्माण से बच्चों के खेल को देखने के लिए दर्शको को सुविधा मिलेगी ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहदी की ओर से श्री श्रीराम साहू (सरपंच), श्री आशाराम साहू (उपसरपंच), श्री जागेश्वर साहू, एवं पंचगण श्रीमती विमला वर्मा, श्रीमती नीरू साहू, गौरी वर्मा, श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती मीता धीवर, श्रीमती द्रौपती साहू, श्रीमती दुलारी साहू, श्रीमती भगवती वर्मा, श्री देवचरण लहरी एवं श्री नरसिंग वर्मा, श्री पन्ना धीवर, श्री भावगत यादव, श्री महेश पटेल, श्री पुरन साहू, श्री जोधा यादव एवं (गणमान्य नागरिक) एवं गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड की ओर से श्री मंसूर अली अहमद, उपाध्यक्ष (सीएसआर), श्री कपिल चंडियोक उपाध्यक्ष (सिविल), सुश्री योगिता रावत, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री एम हरी कृष्णा, सहायक प्रबंधक (सीएसआर), श्री एलएस चुरेन्द्र, वरिष्ठ अभियन्ता (सिविल), श्री कमलेश्वर साहू, वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर) एवं श्री रोहित कुमार साहू वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर) उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महोड़िया में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा बिजली संकट से परेशान लोगों ने रोका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला     |     कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का किया निरीक्षण, महिला शिल्पकारों से किया संवाद     |     मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला     |     पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा     |     दीपावली पर घर सजाने का शौक पड़ा महंगा, रंग-रोगन के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट     |     नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |     बाड़ी के आदिवासी सेवा संघ में 5.5 लाख का ‘वर्दी कांड’! 25 साल से कुर्सी पर जमे कोषाध्यक्ष पर संस्था को दीमक की तरह चाटने का आरोप     |     रायसेन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम सम्पन्न     |     पीएम किसान की 24वीं किस्त का हुआ वितरण कार्यक्रम , 125 किसानों ने लिया भाग     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811