Let’s travel together.

ग्रामीण विकास में एक ओर कदम बढ़ाया गोदावरी इस्पात ने,अब मोहदी के खेल मैदान में बनाएंगे प्रतीक्षालय

0 210

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

ग्रामीणो की समस्याओं के निदान व ग्रामीण विकास में हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड निरंतर अपना योगदान दे रही है अब कंपनी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए मोहदी के खेल मैदान में प्रतीक्षालय भवन का निर्माण भी करेगी इसके लिए गुरुवार को भूमिपूजन भी किया गया।
गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा द्वारा सीएसआर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहदी वार्ड क्र. 1में खेल मैदान में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया जाना है जिसका आज भूमि पूजन ग्राम पंचायत मोहदी के जनप्रतिनिधियों एवं गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड के अधिकारियो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

ग्राम पंचायत के सरपंच श्री श्रीराम साहू ने बताया कि गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड आसपास के क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए जाना जाता है। और यह कार्य भी समाज के कल्याण में सहायक है। खेल मैदान में प्रतीक्षालय के निर्माण से बच्चों के खेल को देखने के लिए दर्शको को सुविधा मिलेगी ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहदी की ओर से श्री श्रीराम साहू (सरपंच), श्री आशाराम साहू (उपसरपंच), श्री जागेश्वर साहू, एवं पंचगण श्रीमती विमला वर्मा, श्रीमती नीरू साहू, गौरी वर्मा, श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती मीता धीवर, श्रीमती द्रौपती साहू, श्रीमती दुलारी साहू, श्रीमती भगवती वर्मा, श्री देवचरण लहरी एवं श्री नरसिंग वर्मा, श्री पन्ना धीवर, श्री भावगत यादव, श्री महेश पटेल, श्री पुरन साहू, श्री जोधा यादव एवं (गणमान्य नागरिक) एवं गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड की ओर से श्री मंसूर अली अहमद, उपाध्यक्ष (सीएसआर), श्री कपिल चंडियोक उपाध्यक्ष (सिविल), सुश्री योगिता रावत, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री एम हरी कृष्णा, सहायक प्रबंधक (सीएसआर), श्री एलएस चुरेन्द्र, वरिष्ठ अभियन्ता (सिविल), श्री कमलेश्वर साहू, वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर) एवं श्री रोहित कुमार साहू वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर) उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का निधन     |     किसान के बेटे ने रचा इतिहास सिलवानी के कुलदीप साहू बने ‘मुख्यमंत्री फेलो’, श्योपुर कलेक्ट्रेट में संभालेंगे कमान     |     शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश     |     एमएलसी चुनाव: नागपुर ने ही रखी कांग्रेस की लाज ! -अजय बोकिल      |     सर्वर की सुस्ती से स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में देरी, ग्रामीण परेशान     |     अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, सुबह से रिमझिम बारिश; धान की फसल पर संकट     |     तेज रफ्तार 407 वाहन ने भैंसों के झुंड को मारी टक्कर, एक पड़िया की मौत, 9 भैंसें घायल     |     सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811