सुरेंद्र जैन धरसीवा
नार्थ जोन कमिश्नरेट रायपुर की थाना उरला पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। शराब भट्टी के पास से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ दो आरोपियों रोशन तांडी और प्रेमचंद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है मामला?
प्रार्थी विनोद यादव (28), निवासी बीरगांव ने 22 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BW 9438 से काम की तलाश में सरोरा गया था। काम न मिलने पर वह उरला शराब भट्टी आया और बाइक खड़ी कर शराब लेने चला गया। वापस आने पर बाइक गायब थी।इस पर थाना उरला में अपराध क्र. 434/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
कैसे पकड़े गए आरोपी?
मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक को राधे-राधे होटल के पास बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। सूचना पर DCP नार्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन, एडि. DCP आदित्य पाण्डेय और ACP उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना उरला की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में दोनों ने चोरी करना कबूल किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. रोशन तांडी पिता अंताराम तांडी, मूल निवासी खण्डाला, नागपुर (महाराष्ट्र), हाल – हीरापुर, कबीर नगर, रायपुर
2 प्रेमचंद गुप्ता पिता गुप्तेश्वर शाह, मूल निवासी गाजीपुर (उ.प्र.), हाल – सरोना, डीडी नगर, रायपुर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर (कीमत 30 हजार रु.) बरामद कर ली है। आरोपियों पर धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।