– कृषक प्रशिक्षण भवन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
– प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण पर दिया प्रशिक्षण, कृषि समस्याओं पर हुई चर्चा
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को कृषक प्रशिक्षण भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही जिले के करीब 125 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व और मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। आत्मा अंतर्गत आयोजित रबी क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से शासन की विभिन्न कृषि हितग्राही योजनाओं, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और जल संरक्षण की विस्तृत जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उनकी कृषि संबंधी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की।