अनुराग शर्मा सीहोर
देश और विदेश में लोकप्रिय जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट कंपनी में लगातार प्रोडक्शन कंपनी को बदनाम करने वाले कंपनी के लालची अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब हबीबगंज पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पूर्व सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी को जबलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है और करोड़ों की हेराफेरी करने वाले कंपनी के लेखा कर्मचारी हरीश प्रजापति, वामिक सिद्दीकी आदि ने कंपनी की आड़ में करीब 20-से-25 करोड़ की धोखाधड़ी की थी, इसके बाद अगस्त 2023 में इस मामले को लेकर इनके खिलाफ गबन का केस दर्ज किया। अब मामले का खुलासा हो रहा है और अपने निजी लाभ के लिए करोड़ों रुपए की राशि एकत्रित करने वाले अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल की हवा खाने वाले है। इनके निजी स्वार्थ के कारण कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार होने की कागर पर है, लेकिन अब न्याय के कारण कंपनी की शाख खराब नहीं होगी और इस पूरे मामले का भी खुलासा होगा। कंपनी के मालिक वरिष्ठ समाजसेवी है, इनकी आड़ में यह लोग इस तरह का खेल कर रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आए पूर्व सीईओ सुनील से पूछताछ के बाद अनेक आरोपियों के नाम सामने आए है और पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसको जेल भेज दिया है।
भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने गत दिनों कंपनी के सीईओ सुनील त्रिपाठी ने मिलकर जो हेराफेरी की थी, जिससे आरोपियों ने कंपनी के नियमों के खिलाफ जाकर कारोबारी से मिलकर लाभ पहुंचाया। इस पूरे मामले में कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका अहम थी, इसमें कंपनी के पूर्व सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी सहित अन्य आरोपियों की लालच की प्रवृत्ति से सीहोर जिले का नाम देश और विदेश में रोशन करने वाली जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट को बदनाम कर दिया और इन आरोपियों के कारण ही कंपनी का एफएसआई लायसेंस निलंबित कर दिया गया था, जिससे कंपनी में कार्य करने वाले सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी रोजगार से वंचित होने की कागर पर है। अब पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जबलपुर से कंपनी को बदनाम करने वाले पूर्व सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार किया और जेल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में 15 करोड़ रुपए का बटर जप्त भी किया है। इनकी गिरफ्तारी से आगामी दिनों में इस पूरे मामले का सच सामने आएगा और कंपनी की छबि खराब करके करोड़ों निजी लाख के लिए अर्जित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
हबीबगंज पुलिस ने बीते अगस्त माह में जयश्री गायत्री फूड्स प्रोडक्ट्स प्रायवेट लिमिटेड में 15 करोड़ की गड़बड़ी करने वाले कंपनी के सीईओ सुनील त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय के न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया। अगस्त माह में हबीबगंज पुलिस के द्वारा कंपनी के सीईओ सुनील त्रिपाठी एवं जनरल मैनेजर वामिक सिद्दीकी एवं जितेन्द्र राठौर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
इस तरह दिया था घटना का अंजाम
आरोपी सुनील त्रिपाठी की पत्नि अर्चना त्रिपाठी की पार्टनरशिप फर्म व आरोपी सुनील त्रिपाठी, वामिक सिददीकी के भतीजे अभिषेक कुमार त्रिपाठी व भाई मोहर) जाकिर की पार्टनरशिप फर्म द्वारा उज्जैन एवं मंडीदीप स्थित बॉक्स कंपनी से अंकित कराया जाकर कोरुगेटेड बॉक्स क्रय किये जाकर उक्त बॉक्स की डिलीवरी इन्दौर में प्राप्त की गई है। उक्त बॉक्स बटर की पैकिंग में उपयोग किये जाते है। उक्त सूचना की तस्दीक आरोपियो पर फरियादी कंपनी से संबंधित बटर की पैंकिंग का संदेह होने से इन्दौर स्थित कोल्ड स्टोर से गोपनीय रूप से जानकारी ली जाने पर पा चला कि इन्दौर के अलग-2 कोल्ड स्टोर मे आरोपी द्वारा क्रय किये गये बॉक्स की पैकिंग में आरोपी से संबंधित फर्म द्वारा अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. देवास को विक्रय किया गया बटर कोल्ड स्टोर में रखा हुआ है। उक्त बटर के संबंध में धौलपुर के संचालक अंशु अग्रवाल में पूछताछ की जाने पर उनके द्वारा आरोपी से संबंधित फर्म को किसी भी तरह का बटर विक्रय किया जाने से इंकार किया गया। उक्त तथ्य की पुष्टि होने से यह स्पष्ट होने से कि आरोपियो द्वारा फरियादी के प्लांट से गायब किया गया बटर रीपैक कर अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्रा.लि. देवास को विक्रय किया गया है, जिस पर इन्दौर स्थित अलग-अलग कोल्ड स्टोर मे रखे गये लगभग 400 टन बटर कीमती लगभग 15 करोड़ रूपये को जप्त किया गया। दिनांक 20/11/2023 को तकनीकी आधार पर प्रकरण के मुख्य आरोपी सुनील त्रिपाठी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्ययालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जाने पर उक्त आरोपी द्वारा फरियादी कंपनी से बड़ी मैनुफैक्चरिंग कंपनी लगाने के लालच में फरियादी कंपनी में पूर्व मे पदस्थ प्रोडक्शन मैनेजर वामिक सिददीकी, अकाऊंटेंट हरीश प्रजापति के साथ योजना बनाकर फरियादी कंपनी के कुवैत एवं दुबई के डिस्टीब्यूटर आरोपी बलजीत शर्मा एवं हितेश पंजाबी को फरियादी कंपनी की जानकारी के बिना वन पलस वन एवं वन प्लस टू ऑफर दिये जाकर अवैध रूप से प्रोडक्ट (पनीर, घी) विक्रय कर लाभ लिया गया। सुनील त्रिपाठी द्वारा नेमावर रोड़ इन्दौर मे कोल्ड स्टोर/वेयर हाउस किराये पर लेकर उक्त स्थान पर फरियादी कंपनी से गबन किया गया बटर रीपैक कर खरीददार कंपनी एवं व्यक्तियो को विक्रय किया गया है। पुलिस द्वारा जप्त किये गये मोबाईल फोन मे रीपैकिंग के फोटो एवं वीडियो उपलब्ध है।