Let’s travel together.

जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ एवं परिजनों की याद में पिछले सालों में रोपित किए गए पौधों के संरक्षण के लिए बांधे रक्षा सूत्र

0 71

जीवन की डोर को थामने वाले वृक्षों के संरक्षण के लिए बांधे रक्षा सूत्र-मनोज पाण्डे

विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव पर्यावरणविद मनोज पांडे ने कहा कि जो वृक्ष हमारे जीवन की डोर को थामने का काम करते हैं उन सभी वृक्षों को आज रक्षाबंधन के पर्व पर सभी ने रक्षा के सूत्र बांधे। उन्होंने आगे कहा कि वृक्ष एवं पेड़ पौधे ही सही मायने में हमारे जीवन के मूल आधार हैं और जो जीवन प्रदान करते हैं उनके संरक्षण एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी बनती है इसलिए रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार पर हमें इन सभी वृक्षों में रक्षा के सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

गौरतलब है कि मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा पिछले अनेकों वर्षों से पर्यावरण के लिए प्रतिदिन सेवा कार्य संपन्न किया जाता है और इसी दौरान लोगों द्वारा अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ या फिर अपने परिजनों की याद में जो पौधे एवं वृक्ष रोपित किए गए थे आज उन्हीं वृक्षों पर सभी ने रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के विमलेश सक्सेना ने कहा कि रक्षाबंधन पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर हम समाज में पौधों के संरक्षण के लिए आवाहन कर रहे हैं।

टेरेस गार्डन संचालिका ज्योति सारस्वत ने कहा कि भाई-बहन के इस पवित्र त्यौहार पर वृक्षों का जीवन बचाना भी हमारा कर्तव्य है और इसी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए रक्षा सूत्र के रूप में सुरक्षा का कवच बांधा गया। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ज्योति सारस्वत विमलेश सक्सेना सुधीर जैन शशांत सक्सेना सत्यम ताम्रकार रवि प्रजापति आदि मौजूद थे।

न्यूज सोर्स- मनोज पांडे सचिव
मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |     लायंस क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान     |     ईट भट्टे  में करंट लगने से भट्टा मालिक की मौत     |     गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती, क्षेत्रीय विधायक डॉ.चौधरी हुए सम्मिलित     |     सेमरा में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ आयोजन      |     होली को लेकर उत्साह का माहौल, 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन      |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |     आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!     |     कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811