उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी
जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्जैन आर. के. वाणी के निर्देशन में एडीआर सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन में नवनियुक्त पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया, जिसमें न्यायाधीश / सचिव जिविसेप्रा उज्जैन अरविंद कुमार जैन ने उपस्थितों को म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आयुष्मान भारत योजना, नालसा (गरीबी उन्मूलन योजना व उनके संरक्षण हेतु विधिक सेवाएं) एवं दि. 14.05.2022 को आयोजित नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जनसामान्य को लाभ पहुंचाये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये जाने एवं कोविड-19 महामारी के कारण मृत हुए व्यक्तियों के परिजनों एवं बच्चों को शासन द्वारा देय प्रतिकर राशि दिलाये जाने में सहायता पहुंचाने तथा ऐसे व्यक्तियों की पहचान किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्री जैन के द्वारा पीएलवी को यह भी बताया गया कि उन्हें समाज के शोषित,पीडित एवं वंचित वर्ग के व्यक्तियों को हरसंभव मदद देने का प्रयास करना है ताकि उन्हें अन्याय से बचाया जा सके और सम्मानपूर्वक जीने का हक प्रदान किया जा सके। बैठक में सभी पीएलवी से निःस्वार्थ भावना से कार्य करने के निर्देश दिये गये। जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप सिंह मुझाल्दा के द्वारा पीएलवी को प्राधिकरण की योजनाओं के संचालन की विस्तृत रूपरेखा के बारे में बताया गया। उक्त बैठक में पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती प्रीति धाणक,जीवधर जैन,प्रवीण कुमार जैन, प्रसन्न बिलाला, सुश्री आरेशा कुरैशी, सुश्री प्रिया डांगरे, सुश्री आयुषी नवरंग, राजु खान, सुश्री ज्योति परमार, सोनू सोलंकी, श्रीमती सविता पंवार, विक्रम सोलंकी, कमल परमार,आकाश परमार उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।