Let’s travel together.

एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 500 एनसीसी कैडेटस शामिल

0 147

35 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी शिवपुरी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

35 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी शिवपुरी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्थानीय सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय फतेहपुर शिवपुरी में प्रारंभ हुआ। यह शिविर 8 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2022 तक 8 दिन तक चलेगा।
इस कैंप में 35 बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आने वाले 5 जिले गुना, शिवपुरी, अशोकनगर ,दतिया, शिवपुर, के जूनियर व सीनियर डिवीजन के लगभग 500 कैडेट जिनमें छात्र छात्राएं भी शामिल हैं , जो भाग ले रहे हैं। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, आदि सैनिक गतिविधियां सिखाई जाएगी साथ ही एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में जाने के अवसर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ,हेल्थ हाइजीन, नेतृत्व कला आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कैंप के दौरान विभिन्न खेल कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, आदि अन्य एक्टिविटी भी आयोजित की जावेगी और सीनियर वर्ग के कैडेट्स को फायरिंग रेंज करेरा में ले जाकर फायरिंग भी करवाई जा रही है साथ ही इसी कैंप में बटालियन की सांस्कृतिक आर.डी.सी. टीम का भी चयन किया जावेगा। कैंप के अंतिम दिन 15 अगस्त को भारत सरकार की हर घर झंडा योजना के अंतर्गत सभी एनसीसी कैडेट्स झंडा फहरा कर सलामी देंगे। इस वार्षिक कैंप में कैंप कमांडेंट कर्नल आंचल कुमार, सूबेदार मेजर जय राम जाट, तथा ट्रेनिंग टीम में जेसीओ कुलविंदर सिंह, सूबेदार हरिराम, सूबेदार नरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार जसविंदर जगपाल सिंह, हवलदार ओमप्रकाश, के साथ-साथ बटालियन के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र कुमार सक्सेना ,लेफ्टिनेंट अनीता केमोर, ऑफिसर असलम बेग मिर्जा, नंदकिशोर शर्मा तथा अरविंद जाटव भी अपनी अपनी भूमिकाओं का कैंप में निर्वहन कर रहे हैं। यह कैंप एनसीसी कैडेट्स के लिए अत्यंत उपयोगी है जैसा की विधित है बी तथा सी परीक्षा में बैठने के लिए प्रत्येक एनसीसी कैडेट्स को एक कैंप करना अत्यंत आवश्यक होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम तमोट की ‘सागर राइस मिल’ में 7 गोवंश की दर्दनाक मौत, साक्ष्य छुपाने के आरोप; प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग     |     आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा द्वारा आयोजित किया गया दीक्षांत समारोह उत्सव     |     भीषण गर्मी का असर: 40°C के पार पारा, मटकों की बढ़ी मांग, आज भी मटका बनाकर गांव-गांव बेच रहे हैं कुम्हार     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष  बढ़ा बोर्ड परीक्षा का परिणाम     |     एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811