Let’s travel together.

भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन

0 86

तारकेश्वर शर्मा बम्हौरी रायसेन

रायसेन जिले की कस्बा बम्होरी अंतर्गत ग्राम भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर जमीयत उलेमा बम्होरी के सदर हजरत मौलाना अब्दुल वाजिद साहब की अध्यक्षता में कमेटी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में सदर (अध्यक्ष) हाफिज नईम साहब, नायब सदर (उपाध्यक्ष) उस्मान भाई एवं आरिफ भाई, जनरल सेक्रेटरी (सचिव) आतिफ भाई, सेक्रेटरी (सहसचिव) गुफरान भाई, खजांची (कोषाध्यक्ष) आकीम भाई तथा नायब खजांची (सह कोषाध्यक्ष) अमन भाई को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं कमेटी के सदस्य के रूप में रहमान भाई, सफीक भाई और आसिद भाई को शामिल किया गया।

कमेटी के गठन के बाद उपस्थित लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जताई कि नई कमेटी समाज के हित में बेहतर कार्य करेगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811