Let’s travel together.

धार जिले में सामने आया मावलीचिंग का मामला,युवक को नंगाकर जुलूस निकाला

0 669

धार मे एक बार फिर माँब लीचिंग का मामला सामने आया है जिसके एक युवक को भीड़ में एक महिला पीट रही है और भीड़ ने उस लड़के की पिटाई करते हुए नंगा कर दिया।इसके बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई ।

मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम निसरपुर की यह घटना 5 फरवरी की बताई रही है। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बतायन्जाता है कि ग्राम निसरपुर के शिवम पाटीदार ने एक महिला से छेडछाड की , इसके बाद शाम को यह महिला के घर के आसपास मंडराने लगा , जिसकी सूचना महिला ने परिजनो को दी और इसके बाद गाँव के लोगो ने इकट्ठा होकर आरोपी युवक शिवम पाटीदार को उसके घर से निकालकर इसकी जमकर पिटाई की । इतना ही नही लोगो ने इसे निर्वस्त्र कर गाँव मे युवक का जुलूस भी निकाला। जुलूस के बाद दोनो पक्षो मे समझौते को लेकर बैठक भी हुई , लेकिन इस बैठक मे बात नही बनी और दोनो पक्षो मे बैठक के दौरान फिर विवाद हो गया । जिसके बाद दोनो पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुँचे । इस पूरे मामले मे दोनो पक्षो द्वारा निसरपुर पुलिस चौकी मे शिकायत की , जिस पर निसरपुर पुलिस ने दोनो पक्षो की ओर से क्रास कायमी कर ली है और अब वह आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है ।

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि छेडछाड की इस घटना के मामले मे पुलिस ने दोनो पक्षो की ओर से प्रकरण दर्ज कर लिया है , वही पुलिस ने छेडछाड करने वाले आरोपी शिवम पाटीदार को हिरासत मे ले लिया है , साथ ही युवक से मारपीट करने वाले सात लोगो को पकडने के प्रयास किये जा रहे है , पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811