Let’s travel together.

दीवटिया ग्राम के युवकों की हुई सड़क दुर्घटना में पांचवे घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत

0 10

पेड़ से टकराकर मौतो का आंकड़ा पहुंचा पांच, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी कार

चार युवकों की घटना स्थल पर ही हो गई थी मौत

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन

दीवटिया ग्राम में रविवार, सोमवार दरमियानी रात पांच युवको की सड़क दुर्घटना हो गई। उक्त दुर्घटना में चार नव युवकों की मृत्यु हों गई थी एवं एक घायल एम्स में भर्ती था। प्रशांत नागर ने शनिवार को लम्बे उपचार के बाद दम तोड़ दिया।पेट्रोल पम्प के पास यूकीलिपटिस के पेड़ से टकराकर कार के परखच्छे उड़ गये। नूरगंज पुलिस ने कटर के माध्यम से शवो व घायलों को बाहर निकाला।

नूरगंज थाना अंतर्गत दीवटिया ग्राम के पांच युवक कार दुर्घटना का शिकार हो गये। पांचो तामोट से दीवटिया लगभग रात्रि 11 से 12 बजे घर जा रहे थे। सकड़ी सड़क एवं जगह-जगह गड्डों की वज़ह से तेज़ रफ़्तार गाड़ी यूकीलिपटिस के पेड़ से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिज़ायर कार से युवकों को कटर मशीन से काट के बाहर निकाला गया मृतकों में गौरव नागर पिता मनोज नागर उम्र 19 वर्ष, कृष नागर पिता रवि नागर उम्र 17 साल, आशीष नागर पिता अशोक नागर उम्र 18 वर्ष, शुभम नागर पिता स्व राधेश्याम नागर उम्र 20 वर्ष वहीं, एम्स में गभीर रूप से घायल प्रशांत नागर पिता प्रकाश नागर की भी मृत्यु हो गई

 

बता दें कि सभी युवक ग्राम दीवटिया के निवासी थे। नूरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीवटिया में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई गई।हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में सोयाबीन में पीला मोजेक पर कृषि विभाग अलर्ट, वैज्ञानिकों ने शुरू किया जागरूकता अभियान     |     दीवटिया ग्राम के युवकों की हुई सड़क दुर्घटना में पांचवे घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत     |     रुनाहा में हत्या के प्रयास का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार     |     मध्यप्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न     |     गणेश उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीजे व हथियार प्रदर्शन पर सख्ती     |     आबकारी विभाग की जगह जगह छापामार कार्यवाही,अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान     |     बालमपुर घाटी पर तीन ट्रक फंसे, हाईवे पर लगा रहा जाम     |     जर्जर यूनानी औषधालय भवन हादसे को दे रहा न्योता, बारिश में छत के कबेलू गिरे     |     हलाली डैम 84% भरा, 61 गांवों में जल्द पहुंचेगा शुद्ध पेयजल     |     वाशरूम में कैमरा युवतियों से अश्लिल बातें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811