Let’s travel together.

राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बने पन्ना प्रमुख

0 97

बरेली में भाजपा के बूथ नं.84 का सफल निर्वाचन संपन्न

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश में चल रहे बूथ निर्वाचन अभियान के तहत बरेली नगर मंडल के बूथ नंबर 84 में सोमवार को बूथ समिति का निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को पन्ना प्रमुख चुना गया।

बीजेपी की कार्यसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता समान होते हैं और पन्ना प्रमुख का दायित्व भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी अन्य जिम्मेदारी का।

इस निर्वाचन प्रक्रिया में मुकुंद पाराशर को बूथ अध्यक्ष, पवन अग्रवाल को महामंत्री, चंद्रेश तिवारी को मन की बात प्रमुख, ललित सोनी को व्हाट्सएप प्रमुख और राजेश टोरिया को बीएलए 2 के रूप में चुना गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बरेली नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नगर बरेली अभिषेक राजपूत, मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश मेहरा, राधेश्याम पालीवाल, योगेंद्र तिवारी, पूरन धाकड़ समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।निर्वाचन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी के इस बूथ निर्वाचन अभियान का उद्देश्य पार्टी की जड़ों को और मजबूत करना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811