Let’s travel together.

एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

0 101

ग्राम पंचायतों को निर्देश, कचरा डंप मिला तो सचिव और सरपंच पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

एयरपोर्ट की सुरक्षा और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप करने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में कचरा डंपिंग की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाए। यदि निर्धारित क्षेत्र में कचरा डंप किया हुआ पाया जाता है तो संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नियमित निगरानी के निर्देश

सीईओ ने अधिकारियों को एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया है।

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे का निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित प्रबंधन एवं निस्तारण हो और खुले में या एयरपोर्ट के आसपास कचरा जमा न होने पाए।

स्वच्छता के साथ सुरक्षा भी अहम

एयरपोर्ट के आसपास कचरा डंपिंग से स्वच्छता प्रभावित होने के साथ-साथ पक्षियों और अन्य कारणों से विमान संचालन के लिए भी जोखिम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने इस क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

जिला पंचायत द्वारा जारी निर्देशों के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर कचरा डंपिंग की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811