Let’s travel together.

एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

0 51

ग्राम पंचायतों को निर्देश, कचरा डंप मिला तो सचिव और सरपंच पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

एयरपोर्ट की सुरक्षा और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप करने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में कचरा डंपिंग की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाए। यदि निर्धारित क्षेत्र में कचरा डंप किया हुआ पाया जाता है तो संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नियमित निगरानी के निर्देश

सीईओ ने अधिकारियों को एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया है।

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे का निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित प्रबंधन एवं निस्तारण हो और खुले में या एयरपोर्ट के आसपास कचरा जमा न होने पाए।

स्वच्छता के साथ सुरक्षा भी अहम

एयरपोर्ट के आसपास कचरा डंपिंग से स्वच्छता प्रभावित होने के साथ-साथ पक्षियों और अन्य कारणों से विमान संचालन के लिए भी जोखिम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने इस क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

जिला पंचायत द्वारा जारी निर्देशों के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर कचरा डंपिंग की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक हटाये गए,निर्मला नंदन तिवारी होगी रायसेन की जिला शिक्षा अधिकारी      |     IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन,विदिशा में थे अपर कलेक्टर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया भावेश बघेल का जन्म दिन     |     एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई     |     आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित     |     मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा     |     स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर को बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला दूसरा स्थान     |     शिक्षक दिवस पर गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया नमन     |     बिसनखेड़ा नेशनल हाईवे पर बीच सड़क दिखा बाघ, ग्रामीणों में डर का माहौल      |     बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811