Let’s travel together.

देश मे अमन चैन की दुआओं के साथ हुई ईद की नमाज

0 95

 -मस्जिद मे पानी की बौछार के बीच हुई ईद की नमाज -मुल्क मे तरक्की अमन चैन के लिए उठे सैकड़ों हाथ हर्षोल्लास से मनी की

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

मस्जिद मे ईदुज्जुहा की नमाज अदा की गई ।सुबह से ही आसपास क्षेत्र के मुस्लिम भाई ईद की नमाज अदा करने मस्जिद मे पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ पूर्व से निश्चित नमाज साढे सात बजे सांची की एक मात्र मस्जिद मे बडी संख्या मे मुस्लिम भाई पहुंचे ।इस मौके पर मौलाना मकसूद साहब ने तकरीर देते हुए अल्लाह के पैगाम हदीस व कुरान की रोशनी मे प्रकाश डाला ।इस अवसर पर उपस्थित हाफिज अफसर साहब ने भी ईदुज्जुहा पर होने वाली कुर्बानी पर विस्तार से प्रकाश डाला ।इसके उपरांत मौलाना मकसूद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई ।इसके बाद खुतबा पढा गया ।तथा अल्लाह के सामने सैकड़ों हाथ एक साथ उठे तथा मुल्क की तरक्की अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ की गई ।इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ।इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों मे कुर्बानी दी । इस अवसर पर मस्जिद परिसर मे बडी संख्या मे पुलिस कर्मियों के साथ अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू भी उपस्थित रही उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगो को ईद की मुबारकबाद दी ।उन्होंने कहा यह पर्व कुर्बानी का है हमें सभी को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से पर्व मनाना हैं तथा स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना है इसके पश्चात लोग अपने घरों को निकले जहाँ अल्लाह की राह मे कुर्बानी दी गई ।नगर भर के हिंदू भाईयों ने भी अपने मुस्लिम भाईयों को गले लगकर मुबारकबाद दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811