Let’s travel together.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता

0 60

रामभरोस विश्वकर्मा  ओबेदुल्लागंज   रायसेन

विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भोपाल की ओर कूच कर रहे किसानों का बड़ा जत्था सोमवार को औबेदुल्लागंज और नानाखेड़ी जोड़ पर पहुंच गया।

किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

किसानों के काफिले को पहले औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आंदोलनरत किसान आगे बढ़ते रहे। इसके बाद नानाखेड़ी जोड़ पर पुलिस द्वारा भारी बैरिकेडिंग कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी किसानों से लगातार चर्चा कर उन्हें आगे बढ़ने के बजाय वहीं ज्ञापन सौंपने की अपील करते रहे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। आंदोलन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग पार कर भोपाल की ओर बढ़ने का प्रयास किया।

आंदोलनरत किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की प्रमुख मांग मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी एवं तुलाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का तत्काल निराकरण करना है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं, आंदोलन को लेकर पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811