Let’s travel together.

रायसेन’अंधेरे का धोखा: बेकसूर का कत्ल,ग्राम मेढकी में हार्डवेयर व्यापारी की बेरहमी से हत्या

0 318

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

विजय सिंह राठौर रायसेन

इश्क अगर एकतरफा हो, तो वह कई बार सिरफिरे आशिकों के दिमाग में फितूर बन जाता है। लेकिन क्या कोई इस हद तक गिर सकता है कि रंजिश किसी और से हो, और कत्ल किसी बेकसूर का कर दे?

आज हम आपको ले चलते हैं मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची इलाके में। जहां 25 जुलाई की काली रात को एक ऐसा ही सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। एक ऐसा अंधा कत्ल, जिसे पुलिस के सामने सुलझाना एक बड़ी चुनौती थी। निशाने पर पति था, लेकिन कातिलों ने गलत पहचान में उसके रिश्ते के भाई की गर्दन ओर हाथ पर तलवार चला दी… देखिए रायसेन से इस सनसनीखेज वारदात की पूरी इनसाइड स्टोरी।”

घटना की रात 9:40 बजे। सन्नाटे से भरी सड़क। सलामतपुर चौराहे का इलाका। एक हार्डवेयर दुकान का व्यापारी बाइक पर सवार होकर अपने गांव मेड़की की तरफ बढ़ रहा था।

25 जुलाई 2026, वक्त रात के करीब 9 बजकर 40 मिनट। सलामतपुर चौराहे पर स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद करके राकेश लोधी अपनी बाइक से गांव मेड़की लौट रहा था दिनभर की थकान के बाद घर पहुंचने की जल्दी में उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते के सन्नाटे में उसकी मौत घात लगाकर बैठी है

अचानक अंधेरे से निकलकर कुछ नकाबपोश बदमाश बाइक के सामने आ जाते हैं। बाइक रुकती है। बिना संभलने का मौका दिए बदमाश धारदार तलवार से राकेश लोधी पर ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं। चीख-पुकार मचती है। राकेश वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ता है। इतना हो नहीं मौके पर पड़ी लकड़ी पर हमलावर राकेश का हाथ रख कर उसे तलवार के एक वार में धड़ से अलग कर देते है। ओर उसके बाद हमलावर अंधेरे में गायब हो जाते हैं। “जब तक कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने राकेश लोधी पर तलवार से जानलेवा वार कर दिया। मौके पर ही राकेश की सांसें थम गईं। ओर कातिल वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

सलामतपुर रोड पर हार्डवेयर व्यापारी की इस बेरहमी से हुई हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रायसेन पुलिस तुरंत एक्शन में आई। एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एडिशनल एसपी दीपक नायक के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

न कोई चश्मदीद, न कोई पुरानी दुश्मनी का सीधा सबूत। पुलिस के लिए यह पूरी तरह से एक ‘अंधा कत्ल’ था। लेकिन सांची, सलामतपुर और उमरावगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (CDR), घटना स्थल के फोरेंसिक मुआयने और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

वारदात के महज 48 घंटों के भीतर पुलिस की सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना रंग लाई। पुलिस ने भोपाल के करोंद निवासी गोलू उर्फ धीरेन्द्र पाल (25 वर्ष), बाबू उर्फ प्रिंसराज (25 वर्ष) और उनके एक नाबालिग साथी को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने गोलू से सख्ती से पूछताछ की, तो जो सच निकलकर सामने आया, उसने खाकी को भी हैरान कर दिया।”

गोलू मृतक राकेश लोधी के भाई भगवानदास लोधी की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। जब महिला का विवाह भगवानदास से हो गया, तो गोलू के सिर पर खून सवार हो गया। उसने भगवानदास को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ प्लान बनाया।

25 जुलाई की रात कातिल सलामतपुर रोड पर भगवानदास का इंतजार कर रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। उस रात दुकान से बाइक पर भगवानदास की जगह उसका भाई राकेश लोधी निकला।

रात के घने अंधेरे में हमलावरों से पहचान की भयंकर भूल हो गई। उन्होंने राकेश लोधी को ही भगवानदास समझ लिया और बाइक रोककर तलवार से हमला कर दिया। एक सिरफिरे आशिक की रंजिश की कीमत एक बेकसूर हार्डवेयर व्यापारी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

25 जुलाई की रात सांची थाना क्षेत्र में राकेश लोधी की तलवार मार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से महज 48 घंटे में इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। इसमें मुख्य आरोपी गोलू उर्फ धीरेन्द्र पाल, बाबू उर्फ प्रिंसराज और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मृतक के भाई की पत्नी से एकतरफा प्रेम करता था और उसी की हत्या की नीयत से आया था, लेकिन अंधेरे में गलत पहचान के कारण उसने राकेश लोधी की हत्या कर दी।

रायसेन पुलिस की मुस्तैदी से 48 घंटे के भीतर कातिल सलाखों के पीछे तो पहुंच गए, लेकिन एकतरफा प्यार की इस सनकी आग ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं। हत्या की साजिश भगवानदास के लिए रची गई थी, लेकिन किस्मत का ऐसा भयानक खेल हुआ कि उसका भाई राकेश मौत के मुंह में समा गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811