Let’s travel together.

पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार

0 83

रायसेन। पुलिस ने पुलिस कॉलोनी में उप निरीक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

15 जुलाई को फरियादी उप निरीक्षक अर्जुन सिंह उइके, निवासी पुलिस लाइन रायसेन द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 10.07.2026 से 14.07.2026 तक परिवार सहित बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन

पुलिस अधीक्षक रायसेन  आशुतोष गुप्ता ने पुलिस कॉलोनी में हुई इस चुनौतीपूर्ण चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ रायसेन, खरबई, भोपाल एवं सीहोर के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया। मुखबिर सूचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार की पहचान की गई।

सघन प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शंकर मोहनिया पिता किशन सिंह, निवासी ग्राम पिपलवा, थाना टांडा, जिला धार को इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया, जिसमें सोने का बड़ा हार, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, सोने की चूड़ियां, झुमकी, चांदी की करधोनी, पाजेब, पायल सहित कुल लगभग 30,00,000/- रुपये। वारदात में प्रयुक्त swift कार, कीमत लगभग 7,00,000/- कुल जप्त जेवर और कार 37,00,000/-

प्रकरण में आरोपी के चार अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश थाना टांडा जिला धार पुलिस के सहयोग से की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी थाना टांडा, जिला धार क्षेत्र के शातिर चोर गिरोह का मास्टरमाइंड हैं। यह गिरोह रात्रि में कार से विभिन्न शहरों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करता है तथा मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

सराहनीय भूमिका

प्रकरण के सफल खुलासे एवं मशरूका बरामदगी में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री नरेन्द्र गोयल, उप निरीक्षक दीपक वर्मा, उप निरीक्षक शेर सिंह शुल्या, सउनि सतीश जालवान, प्र.आर. संजीव धाकड़, प्र.आर. सचिन शर्मा, प्र.आर. अमित राजपूत, प्र.आर. सतेंद्र लोधी, आरक्षक शशांक दीक्षित, आरक्षक संदीप जैन, आरक्षक जयप्रकाश बघेल, प्र.आर. चालक गोविन्द वरदे की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811