Let’s travel together.

शहर के मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधि मण्डल मिला पार्षद व अधिकारियों से

0 28

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल  

संत नगर – संत हिरदाराम नगर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी के नेतृत्व में पंचायत का प्रतिनिधिमण्डल नगर निगम जोन कार्यालय में एमआईसी सदस्य व पार्षद राजेश हिंगोरानी, पार्षद अशोक मारण, जोनल अधिकारी नीरज राय व निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मांग की गयी है कि शहर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण के चपेट में आ गए है। फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है जिसके कारण रोड छोटा हो गया है। परन्तु इस रोड पर ठेले व्यवसाईयों ने कब्जा कर रखा है। जिसके कारण आना जाना मुश्किल हो गया है। लोगो को कई समस्याओ का सामना करना पड रहा है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक रोड पर सब्जी विक्रेताओं ने छोटी सब्जी मण्डी बना दी है व चंचल रोड, आरा मशीन रोड व इलाहाबाद बैंक रोड पर ठेले व्यवसाईयो ने कब्जा कर रखा है। जिसके कारण आए दिन नगरवासीयों के साथ ठेले व्यवसाईयों द्वारा र्दुव्यवहार व गाली गलोच किया जाता है। कभी भी बडी घटना हो सकती है। इसलिए तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए।

प्रतिनिधिमण्डल में पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी के अलावा महासचिव राज कुमार वाधवानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रीझवानी, भरत आसवानी, गुलाब जेठानी, सचिव हरीश मेहरचंदानी, जेठानंद मंगतानी, कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी, सहसचिव किशोर साधवानी, माधव पारदासानी व आडिटर पुरुषोत्तम हरचंदानी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811