Let’s travel together.

मां गायत्री शक्तिपीठ में नवीन छत निर्माण कार्य पूर्ण, रोपे गए पौधे

0 121

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

वेद माता गायत्री जी की कृपा एवं परम पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माताजी के दिव्य आशीर्वाद से मां गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में जीर्ण-शीर्ण छत के स्थान पर नवीन छत का निर्माण कार्य शुभ मुहूर्त में वैदिक पूजन पद्धति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

छत ढलाई के इस पावन अवसर पर गायत्री परिवार की वरिष्ठ महिला परिजन श्रीमती रुक्मणी अग्निहोत्री, महिला मंडल अध्यक्ष एवं शक्तिपीठ सचिव श्रीमती विमला तिवारी, महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कारले, मंडल सचिव श्रीमती साधना उपाध्याय तथा मंदिर पुजारी पंडित अंजनी शर्मा ने निरंतर जप, तप और ध्यान कर मां गायत्री की विशेष आराधना की।

श्रमदान और पौधारोपण

प्रबंधन के अनुसार यह पूरा निर्माण कार्य कैलाश गुप्ता, भरत तिवारी, नित्यानंद मिरदवाल एवं राकेश अग्निहोत्री की निगरानी समिति की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के विख्यात मंदिर शिखर मूर्ति निर्माणकर्ता एवं गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र विश्वकर्मा (दसाई) तथा उनकी टोली ने उत्कृष्ट श्रमदान किया। निर्माण कार्य के उपरांत टोली ने शक्तिपीठ परिसर में स्थित ‘गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा स्मृति उपवन’ में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सहयोगियों का जताया आभार

मां गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में सरदारपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक श्रद्धालुओं ने तन, मन, धन एवं श्रमदान से अपना अमूल्य योगदान दिया।

निर्माण कार्य के दौरान निरंतर उपस्थित रहे मुख्य प्रबंध ट्रस्टी भारद्वाज जयशंकर जी उपाध्याय ने सभी निर्माणकर्ताओं, कारीगरों, निगरानी समिति और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को साधुवाद देते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811