Let’s travel together.

मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश

0 81

• सांची स्तूप के चैत्यागिर विहार में पुनर्स्थापित किया गया

• उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोपाल एयरपोर्ट पर अस्थि कलश प्राप्त किए

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

साँची के चेतियागिर विहार में रखे भगवान बुद्ध के प्रधान शिष्यों सारिपुत्त और महामोग्गलान के अस्थि कलश आज मंगोलिया से वापस साँची लाए गए जहां इसे पुनर्स्थापित कर दिया गया। अस्थि कलश को आज भोपाल एयरपोर्ट पर पूरे सम्मान के साथ प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री इंदर सिंह परमार, संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ल मौजूद रहे। सभी ने अस्थि कलश के दर्शन किए और इन्हें श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष वेनेगल उपतिस्स नायक थेरो के साथ सम्मानपूर्वक सांची की ओर रवाना किया। जहां पर इसे पुन: पूजा अर्चना के बाद चेतियागिर विहार में ससम्मान सुरक्षित रख दिया गया।

एयरपोर्ट पर  मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि बौद्ध धर्म, अहिंसा और शांति के संदेश के साथ चीन और भारत के आसपास के देशों में पहुंचा। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाओं के कारण ही भारत और दक्षिण पूर्वीय देश शांति का संदेश पूरे विश्व को दे रहे हैं।

महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष वेनेगल उपतिस्स नायक थेरो ने ससम्मान और पूरी सुरक्षा के साथ अस्थि कलश को मंगोलिया ले जाकर सांची वापस लाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध देशों में इस कलश के दर्शन को लेकर भारी उत्सुकता है और वो भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि इन प्रयासों से बौद्ध धर्म के अनुयायी शिष्यों सारिपुत्त और महामोग्गलान के अस्थि कलश के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने इस पूरे प्रबंधन पर मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि इस अस्थि कलश को अन्य बौद्ध देशों में भी दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

यह कलश कल भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान के ज़रिए दिल्ली लाया गया। जहां पर इसे दर्शन के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ कल आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। मंगोलिया से अस्थि कलश को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ(आई.बी.सी) के डायरेक्टर कर्नल यश सक्सेना और राषट्रीय संग्रहालय के डायरेक्टर श्री विमल कुमार गुवाहाटी होते हुए दिल्ली लेकर पहुंचे। गुवाहाटी से लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी एयरफोर्स के इस विशेष विमान पर सवार हुए थे। अस्थि कलश की सांची से मंगोलिया और वापस सांची तक की यात्रा में पूरे समय मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के उप सचिव श्री राजेश गुप्ता साथ रहे।

भोपाल एयरपोर्ट पर संस्कृति विभाग के निदेशक श्री एनपी नामदेव और पूरे कार्यक्रम के लिए नोडल अफसर बनाए गए सांची विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक विधि श्री रविंद्र सिंह ठाकुर ने समस्त व्यवस्थाएं कीं और सम्मानपूर्वक अस्थि कलश को सांची में पुनर्स्थापित करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811