Let’s travel together.

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

0 39

– सरस्वती वाटिका में गूंजा हरियाली का संकल्प: फलदार-छायादार पौधे लगाकर दिया प्लास्टिक मुक्ति का संदेश

– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शिवपुरी में इको क्लब का आयोजन: 52 छात्रों ने किया पौधारोपण

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा। महाविद्यालय की सरस्वती वाटिका में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और इको क्लब प्रभारी डॉ. मंजू वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब दुनिया पर्यावरण संबंधी कई चुनौतियों से जूझ रही है, तब हर व्यक्ति का संवेदनशील होना और संरक्षण के लिए तत्पर रहना जरूरी है।

प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने छात्रों को पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की नियमित देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और कहा कि छोटी-छोटी पहल ही बड़े बदलाव लाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली। छात्रों ने वादा किया कि वे न केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उन्हें बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आयोजन में प्रो. महेंद्र कुमार, प्रो. जितेंद्र गौतम, प्रो. वीरेंद्र कौशल, डॉ. नैंसी मौर्य, डॉ. साधना रघुवंशी, डॉ. गीतांजलि गोस्वामी, डॉ. प्रतिभा गोयल, डॉ. मेघा तित्तल, प्रो. हरिदास अहिरवार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सहायक स्टाफ देवेंद्र धानुक, गोपाल रजक और मोंटी बाथम ने भी पौधारोपण में सहयोग किया। इस अवसर पर कुल 52 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे समाज में सकारात्मक संदेश लेकर जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811