Let’s travel together.

खेत मालिक एवं विजली विभाग की लापरवाही से तीन गाय की मौत

0 229

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

ग्राम बालमपुर मे एक खेत में तीन गौमाता की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसने से मौक़े पर ही मौत हो गयी, जैसे ही सूचना बजरंगदल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिली तुरंत मौक़े पर पहुँचे, खेत मालिक व बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को मौक़े पर बुलाया गया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं की सूचना पर तत्काल बजरंगदल ज़िला संयोजक अभिषेक शर्मा जी व ज़िला गौरक्षा प्रमुख बलवीर यादव भी मौक़े पर पहुँचे।

ज़िला संयोजक अभिषेक ने तत्काल पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत कराया व अपनी गलती से हुई गौवंश की मौतो से बच रहे बिजली विभाग के अधिकारी व खेत मालिक को खूब खरी खोटी सुनाई।  मामला बढ़ता देख थाना सूखी सेवनिया पुलिस मौक़े पर पहुंची

जहाँ बजरंगदल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए कार्यवाही करते हुए पंचनामा तैयार कर भोपाल से पशु चिकित्सा अधिकारी को मौक़े पर बुलाया गया,मृत गौमाता का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है,आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811