मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सेमरी गांव की रहने वाली पर्वतारोही अंजना यादव ने 6119 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा एवं “ऑपरेशन सिंदूर” का बैनर लहराकर देशभक्ति और भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
अंजना यादव ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” के एक वर्ष पूर्ण होने पर हिमालय की ऊंचाइयों पर तिरंगा फहराना उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण रहा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को समर्पित श्रद्धांजलि है।
उन्होंने बताया कि हिमालय की बर्फीली चोटियों पर लहराता तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर का बैनर उन वीर सैनिकों और नागरिकों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। अंजना यादव वर्तमान में एवरेस्ट बेस कैंप से अभियान को आगे बढ़ा रही हैं और उन्होंने कहा कि वह दुनिया की सर्वोच्च चोटी पर भी “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं।

अंजना यादव ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष भारतीय नागरिकों की स्मृति में यह अभियान समर्पित है। उन्होंने कहा कि उन नागरिकों की देशभक्ति और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने आतंक के सामने भी अपने भारतीय होने पर गर्व व्यक्त किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और भारतीय सेना की वीरता पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बनी हुई है
अब अंजना यादव का अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है, जहाँ वह भारत का तिरंगा शान से लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अभी तक अंजना यादव ने माउंट फेंडरसिप पीक 17346 फीट, माउंट यू नाम पीक 20000 फीट, माउंट रेनोक पीक 16023 फीट, माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प 17598 फीट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फीट, माउंट गोकू पीक 17929 फीट, माउंट पतासु पीक 13800 फीट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश, ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो.खो, ताइक्वांडो विसबॉल आदि में बेहतर प्रदर्शन किया है। अंजना यादव ने माउंट ट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है, जिसके भारत में तीन ही संस्थान हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है, उसके बेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। कुछ दिन पहले ही अंजना यादव और उनके टीम ने 4600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा भी पूरी की है।