Let’s travel together.

बिना लायसेंस व बिना परमिट के संचालित 43 सवारी आटो वाहनों पर जप्ती की कार्यवाही

0 111

सुरेंद्र जैन रायपुर

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा बुधवार को शहर के भीतर संचालित सवारी आटो के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें आटो वाहन का कागजात जैसे बिना लाईसेंस, परमिट, फिटनेस आदि चेक किये गये जिसमें बिना लाईसेंस 13, बिना परमिट 21 एवम् अन्य धाराओं के तहत कुल 43 आटो वाहन के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर वाहन जप्त की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर  संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक  गुरजीत सिंह एवं  सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में चेकिंग प्वाइंट लगातर सवारी आटो रिक्शा चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसके तहत वाहन के कागजात जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट, लायसेंस आदि चेक किया गया। चेकिंग कार्यवाही के दौरान बिना लायसेंस के आटो चलाने वाले-13, बिना परमिट के आटो संचालन पर-21 एवं अन्य धाराओं के तहत 09 आटो चालकों पर इस प्रकार कुल 43 सवारी आटो चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाई कर जप्ती की कार्यवाही की गयी।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर के भीतर संचालित सवारी आटो चालक बिना कागजात के वाहन संचालित कर रहें है इस संबंध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चेकिंग ऑटो रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यातायात पुलिस के अधिकारी मौके पर ही आटो वाहन के कागजात जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट, लायसेंस आदि चेक जा रहा है खामी पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने सवारी आटो चालकों से अपील की है वाहन के सभी कागजात सही होने पर ही वाहन संचालित करे। कागजात खामी पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811