Let’s travel together.

अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में

0 133

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के दीवानगंज क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में  अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदर्श लोधी क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा 27वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े ही भव्य और पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया। इस आयोजन में अनेक नवयुगलों ने एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

सम्मेलन के दौरान वरमाला कार्यक्रम के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की तस्वीर भेंट कर उन्हें समाज की गौरवशाली विरासत और प्रेरणा से जोड़ा गया। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मुख्य अतिथि, समाज के वरिष्ठजन, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों, ग्रामवासियों, सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा। सामूहिक विवाह सम्मेलन ने एक बार फिर समाज में एकता, सहयोग और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811