Let’s travel together.

मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने भेंट की चिकित्सा मशीनें, फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

0 25

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

भगवा पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को सिविल अस्पताल मंडीदीप में जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु दो अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें भेंट की गईं। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं समस्त स्टाफ को मौसमी फल वितरित कर राहत पहुंचाई गई।

दोपहर में भगवा पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सिविल अस्पताल मंडीदीप पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन को दो नई चिकित्सा मशीनें सौंपी गईं, जो मरीजों के उपचार एवं जांच में उपयोगी सिद्ध होंगी। इसके पश्चात पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वयं वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों, उनके परिजनों तथा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्टाफ को फल वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक नागर ने कहा, “भगवा पार्टी द्वारा दी गई ये मशीनें अस्पताल के लिए बहुत उपयोगी हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। जनसहयोग से मिला यह समर्थन सराहनीय है।”

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शलभ तिवारी ने भी पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि गर्मी में फल वितरण का कार्य मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है।

भगवा पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती रचना सिंह ने बताया, “हमारा उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देना है। गर्मी के मौसम में अस्पताल में आने वाले मरीज और दिन-रात सेवा करने वाला स्टाफ, दोनों को थोड़ी राहत मिले, यही सोचकर फल वितरण किया गया। मशीनें मरीजों की जांच में मदद करेंगी।”

प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने कहा, “भगवा पार्टी हमेशा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमारा संगठन आगे भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा। यह हमारा दायित्व है।”

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव, प्रदेश संगठन मंत्री अनूप दुबे जिला अध्यक्ष श्रीमती रचना सिंह, नगर अध्यक्ष ब्रजेश सोनी, , डॉ. साधना नागर सहित भगवा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल की ओर से सीएमओ डॉ. विवेक नागर, बीएमओ डॉ. शलभ तिवारी एवं अन्य चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का समापन सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811