मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आपसी सौहार्द व उमंग का पर्व रंग पंचमी ग्रामीण इलाकों में बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रंग पंचमी का त्योहार पर लोग उल्लास व उमंग में सराबोर होते रहे। रंग पंचमी के दिन दोपहर तक लोग गीले रंगों से होली खेले और शाम होने पर गुलाल से आनंद लिया। लोग एक-दूसरे के आवास पर पहुंच कर गुलाल और गले लगा कर बधाई देते रहे। दीवानगंज सहित आसपास के गांव अंबाडी, सेमरा, नरखेडा, नीनोद, जमुनिया, मुस्काबाद, मुड़ियाखेड़ा, सत्ती, बांसिया, काली टोर, पिपरई,बरजोरपुर, सरार, बालमपुर ,देहरी, मुनारा, कायम पुर संग्रामपुर, भील टोला सहित आसपास के गांवों में रंग व गुलाल के साथ एक-दूसरे से गले लगाकर शुभकामनाएं देते दिखे। रंग पंचमी नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पूरे उत्साह व शांति के साथ मनाई गई। बच्चों ने तो सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाना प्रारंभ कर दिया था। युवाओं की टोलियां सुबह से ही रंग-बिरंगी टोपियों को पहन कर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। इसमें कोई भाग रहा था तो कोई दौड़ रहा था उत्साह के साथ शाम से ही देर रात तक घर पर आने-जाने वालों को लोगों ने तमाम पकवानों जैसे गुझिया, चिप्स, पापड़, भजिया आदि खिलाया। सभी गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया जिसमें ग्रामीण सम्मिलित होकर नाचते हुए नजर आए। ग्रामीणों में इस बार रंगों के डालने से अधिक गुलाल लगाने के प्रति देखा गया। दोपहर होत-होते ग्रामीण अंचलों में जुलूस निकालना प्रारंभ हो गया। जुलूस का हर घर के सामने गुलाल और रंगों से स्वागत किया गया। वही दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला में लठमार होली होली के दिन से प्रारंभ हो गई थी। जो रंग पंचमी पर समाप्त हुई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।