रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप/ गोहरगंज रायसेन
गौहरगंज जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सब जेल गौहरगंज में प्राथमिक उपचार हेतु जेल चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। यह पहल चंद्रशेखर श्रीवास्तव (अनुविभागीय दण्डाधिकारी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

जेल चिकित्सालय को प्रारंभ करने में डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर का विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री जैसे पलंग, गद्दे, पेशेंट स्टूल, व्हील चेयर, मेडिसिन रैक, ऑब्जर्वेशन टेबल, बॉटल स्टैंड एवं दवाइयों की व्यवस्था की गई, जिसके बाद विधिवत अस्पताल का शुभारंभ किया गया।
इस पहल से जेल में बंद बंदियों को अब प्राथमिक उपचार की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर, यशवंत शिल्पकार सहित जेल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।