अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष से मिले ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी
सी एल गौर रायसेन
अक्षय तृतीया के पावन पर्व के शुभ अवसर पर ब्राह्मण महासभा रायसेन के तत्वाधान में धूमधाम के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा इस अवसर पर शहर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से भेंट कर उन्हें इस पुनीत आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश दीक्षित, पंडित संतोष शर्मा, पंडित प्रकाश पाराशर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।